LOADING

Type to search

गुणवत्ता अवधारणाओं पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

socal

गुणवत्ता अवधारणाओं पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Share

विद्यार्थियों को आधुनिक गुणवत्ता तकनीकों की दी जानकारी
उदयपुर, 8 मई :
विद्यार्थियों में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया के राजसमंद चैप्टर द्वारा विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज में “गुणवत्ता अवधारणाओं पर जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों और करीब 20 प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उपयोग होने वाली आधुनिक गुणवत्ता अवधारणाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम में 5एस, 6 सिग्मा और काइजन जैसी गुणवत्ता तकनीकों को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाया गया। साथ ही कॉर्पोरेट जगत के उदाहरणों और दैनिक जीवन की परिस्थितियों के माध्यम से सतत सुधार की महत्ता बताई गई।
कार्यक्रम में डॉ. सुनील जगसिया, डॉ. महिमा बिरला और डॉ. विक्रम कुमावत ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ गुणवत्ता आधारित सोच, अनुशासन, टीमवर्क और निरंतर सुधार की मानसिकता भी सफलता के लिए जरूरी है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं और कार्य संस्कृति को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। अंत में विद्यार्थियों ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *