LOADING

Type to search

संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

political

संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

Share

भाजपा भानु कुमार शास्त्री मंडल की बैठक सम्पन्न
उदयपुर, 8 मई:
भारतीय जनता पार्टी भानु कुमार शास्त्री मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। भाजपा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बैठक में आगामी प्रदेश अध्यक्ष के उदयपुर आगमन को लेकर तैयारियों पर भी चर्चा हुई। विधानसभा प्रवासी प्रभारी विकास शर्मा, जिला मंत्री गिरीश शर्मा, अशोक शर्मा, गजेन्द्र भंडारी, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह देवड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *