LOADING

Type to search

निगम आयुक्त से विवाद के बाद कांग्रेस नेताओं पर केस

Local

निगम आयुक्त से विवाद के बाद कांग्रेस नेताओं पर केस

Share

जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया समेत 6 नामजद
उदयपुर, 8 मई:
उदयपुर नगर निगम आयुक्त से ज्ञापन देने के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है। सूरजपोल थाने के एएसआई चन्द्रभान सिंह भाटी की रिपोर्ट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष Fateh Singh Rathore, पूर्व विधायक Trilok Purbia, पंकज शर्मा, नजमा मेवाफरोश और अरुण टांक समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
घटना गुरुवार शाम की है, जब धरने के बाद कांग्रेस पदाधिकारी नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान आयुक्त कक्ष में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस रिपोर्ट में आरोप है कि कुछ कार्यकर्ता कुर्सियों पर चढ़ गए और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की।
सूरजपोल थानाधिकारी रतनसिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के वीडियो मंगवाए गए हैं तथा कर्मचारियों और नेताओं के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *