LOADING

Type to search

भारतीय लोक कला मंडल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 15 मई से

Local

भारतीय लोक कला मंडल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 15 मई से

Share

लोक नृत्य, गीत, वादन और पुतली निर्माण का मिलेगा प्रशिक्षण, पंजीयन शुरू
उदयपुर, 9 मई:
भारतीय लोक कला मंडल में 15 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। लोक कलाओं के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और नई पीढ़ी को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से हर वर्ष यह शिविर आयोजित किया जाता है।
संस्था निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने बताया कि शिविर में छात्र-छात्राओं के साथ महिलाएं भी भाग ले सकेंगी। 8 वर्ष से अधिक आयु के सभी वर्गों के प्रतिभागियों को इसमें शामिल होने का अवसर मिलेगा।
एक माह तक मिलेगा लोक कलाओं का प्रशिक्षण
शिविर में संस्था के अनुभवी कलाकार प्रतिभागियों को लोक नृत्य, लोक गीत, लोक वादन और दस्ताना पुतली निर्माण का प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण अवधि एक माह की होगी। शिविर के समापन पर प्रतिभागियों द्वारा मंचीय प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा। संस्था की ओर से बताया गया कि प्रतिभागियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय समय में पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 14 मई 2026 निर्धारित की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *