LOADING

Type to search

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 11 मई को उदयपुर दौरे पर

political

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 11 मई को उदयपुर दौरे पर

Share

ऋषभदेव, झाड़ोल और गोगुंदा में चौपाल व कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल
उदयपुर, 9 मई:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार 11 मई को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सुबह खजुराहो रेल से उदयपुर पहुंचेंगे।
वे सिटी स्टेशन से सीधे सर्किट हाउस पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे ऋषभदेव क्षेत्र की ग्राम पंचायत कानूवाड़ा के लिए रवाना होंगे, जहां 10 बजे चौपाल ग्राम विकास रथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित होगा।
इसके बाद मदन राठौड़ 11 बजे कानूवाड़ा से झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:30 बजे झाड़ोल स्थित सफारी रिसोर्ट में भोजन के बाद 1 बजे मेवाड़ हिल्स होटल में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
दोपहर 2:30 बजे वे झाड़ोल से गोगुंदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावलिया कला के लिए रवाना होंगे। यहां 3:30 बजे चौपाल ग्राम विकास रथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। दौरे के अंत में शाम 5 बजे गोगुंदा से उदयपुर शहर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *