LOADING

Type to search

यंग अचीवर्स इवेंट में निखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा

Local

यंग अचीवर्स इवेंट में निखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा

Share

पीएफसी एज्यूकेशन ने छात्र-शिक्षकों को किया सम्मानित, बच्चों में दिखा नया उत्साह
उदयपुर, 9 मई :
पीएफसी एज्यूकेशन द्वारा आयोजित “यंग अचीवर्स इवेंट” शिक्षा, प्रतिभा और प्रेरणा का संगम बनकर उभरा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान बच्चों का आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने के प्रति उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा।
पीएफसी एज्यूकेशन की निदेशक मिनाक्षी भेरवानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद बच्चों में नया आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं तथा सकारात्मक वातावरण की सराहना की। उन्होंने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। आयोजन को सफल बनाने में वॉलंटियर्स की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने सभी गतिविधियों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया।
मिनाक्षी भेरवानी ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, शिक्षकों और वॉलंटियर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को बड़े सपने देखने और अपनी क्षमताओं को पहचानने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि पीएफसी एज्यूकेशन भविष्य में भी विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए ऐसे रचनात्मक आयोजन करता रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *