LOADING

Type to search

“अभिव्यक्ति” के तीसरे दिन प्रतिभाओं का महाकुंभ

Local

“अभिव्यक्ति” के तीसरे दिन प्रतिभाओं का महाकुंभ

Share

संगीत, नाट्य और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
उदयपुर, 9 मई
: एश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के 30वें स्थापना वर्ष पर आयोजित “अभिव्यक्ति” सांस्कृतिक महोत्सव के तीसरे दिन परिसर कला, संगीत, अभिनय और बौद्धिक प्रस्तुतियों से जीवंत हो उठा। जूनियर, सीनियर और कॉलेज वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल धीरेंद्र सिंह और रीना अग्रवाल रहे। अतिथियों का पारंपरिक मेवाड़ी पाग एवं तिलक से स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने “अभिव्यक्ति” को विद्यार्थियों की रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच बताया।
महोत्सव में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, समूह चर्चा, स्किट, ग्रुप एवं डुएट सिंगिंग, फैंसी ड्रेस और अंताक्षरी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। स्किट प्रस्तुतियों ने सामाजिक सरोकारों पर सार्थक संदेश दिए, वहीं संगीत प्रतियोगिताओं ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।
मुख्य अतिथि कर्नल धीरेंद्र सिंह ने कहा कि कला और बौद्धिक गतिविधियां युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का संचालन खुशी पालीवाल, स्नेहा राठौर, मानसी पैमावत, प्रियांशी व्यास और कामाक्षी ने किया। आगामी चरण में 10 मई को नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *