LOADING

Type to search

बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विज़िट ‘शाइन एंड ग्लो’ स्टूडियो में सम्पन्न

Business

बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विज़िट ‘शाइन एंड ग्लो’ स्टूडियो में सम्पन्न

Share

ब्यूटी इंडस्ट्री, क्रिएटिविटी और बिजनेस नेटवर्किंग का मिला संगम
उदयपुर, 9 मई
: बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के अल्फा चैप्टर द्वारा शहर के प्रतिष्ठित ब्यूटी एवं मेकअप स्टूडियो ‘शाइन एंड ग्लो’ में विशेष वर्कप्लेस विज़िट का आयोजन किया गया। शोभागपुरा सर्कल स्थित क्लासिक क्राउन अपार्टमेंट में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों को प्रोफेशनल मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री की कार्यशैली को करीब से जानने का अवसर मिला।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि वर्कप्लेस विज़िट्स का उद्देश्य सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों और सफल उद्यमियों के अनुभवों से जोड़ना है। ऐसे आयोजन नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और बिजनेस सहयोग के नए अवसर उपलब्ध कराते हैं।
कार्यक्रम की होस्ट और सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट माला मोटवानी ने अपने प्रोफेशनल सफर, अनुभव और उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं और कई सेलिब्रिटीज के साथ कार्य कर चुकी हैं। ब्राइडल मेकअप और प्रोफेशनल मेकओवर में उनकी विशेष पहचान है।
माला मोटवानी ने स्टूडियो की आधुनिक तकनीकों और टीम की कार्यशैली की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम वेडिंग्स और बड़े आयोजनों में उच्च स्तरीय ब्यूटी सेवाएं प्रदान करती है।
बीसीआई अल्फा चैप्टर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर ने बताया कि कार्यक्रम में बिजनेस ग्रोथ, ब्रांडिंग और नए अवसरों पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान सदस्यों ने अपना-अपना व्यवसायिक परिचय भी दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *