LOADING

Type to search

पी. साईनाथ देंगे प्रो आरएन व्यास स्मृति व्याख्यान

Local

पी. साईनाथ देंगे प्रो आरएन व्यास स्मृति व्याख्यान

Share

उदयपुर, 9 मई: प्रख्यात पत्रकार और पी. साईनाथ रविवार को अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति भवन में आयोजित पांचवें प्रो आरएन व्यास स्मृति व्याख्यान को संबोधित करेंगे। व्याख्यान का विषय “भारतीय कृषि : असमानता का संकट” रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखिका और अम्बेडकरवादी चिंतक डॉ. कुसुम मेघवाल करेंगी, जबकि पूर्व आईएएस अधिकारी अजय मेहता विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रो आरएन व्यास मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता रहे और जनतांत्रिक विचार मंच के माध्यम से किसान-मजदूर हितों के लिए सक्रिय रहे। स्मृति समिति हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर व्याख्यान आयोजित करती है। रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित पी. साईनाथ ग्रामीण भारत, कृषि संकट और किसानों की समस्याओं पर अपनी निर्भीक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा, जिसमें शिक्षक, विद्यार्थी, पत्रकार और समाजकर्मी भाग लेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *