LOADING

Type to search

उदयपुर में 71% अभ्यर्थियों ने दी लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा

education

उदयपुर में 71% अभ्यर्थियों ने दी लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा

Share

65 केंद्रों पर शांतिपूर्ण आयोजन, आज दो पारियों में होगी विज्ञान विषय की परीक्षा
उदयपुर, 9 मई:
उदयपुर में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा शनिवार से कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हुई। पहले दिन भूगोल विषय की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुई। जिले के 65 परीक्षा केंद्रों पर कुल 19,992 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 71 प्रतिशत यानी 14,246 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5,746 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे तक ही प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और महिला परीक्षार्थियों की चुन्नियां उतरवाकर जांच की गई। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था रही।
आज दो पारियों में परीक्षा
एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार को विज्ञान विषय और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक पदों की परीक्षा दो पारियों में होगी। जिले के 124 केंद्रों पर 39,330 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *