LOADING

Type to search

जेसीबी के बकेट में दुल्हन को घर लाया दूल्हा

socal

जेसीबी के बकेट में दुल्हन को घर लाया दूल्हा

Share

अनोखी बारात : पेशे से ड्राइवर, बोला- मेरा सपना पूरा हुआ, पहले से प्लान बनाया था
उदयपुर, 10 मई :
जिले के झाड़ोल क्षेत्र में एक अनोखी शादी और विदाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को लग्जरी कार या घोड़ी में नहीं, बल्कि जेसीबी मशीन के बकेट में बैठाकर घर लेकर पहुंचा। यह नजारा जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद फलासिया निवासी रूपलाल डूंगरी की शादी 6 मई को कोल्यारी के ढाला गांव में संपन्न हुई थी। शादी के बाद विदाई के समय दूल्हे ने पहले से बनाए अपने खास प्लान को पूरा किया। पेशे से जेसीबी ड्राइवर रूपलाल ने दुल्हन को जेसीबी के बकेट में खड़ा किया और उसी अंदाज में अपने गांव तक लेकर आया।
दूल्हे रूपलाल ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी शादी को खास बनाने का सपना देख रहा था। उसने पहले ही तय कर लिया था कि वह अपनी दुल्हन को जेसीबी में बैठाकर घर लाएगा। अनोखे अंदाज में हुई यह विदाई अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *