LOADING

Type to search

रतलाम रोड पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से दो युवकों की मौत

crime

रतलाम रोड पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से दो युवकों की मौत

Share

टोल नाके के पास तेज रफ्तार कार ने अलग-अलग बाइक सवारों को मारी टक्कर, चालक फरार
बांसवाड़ा, 10 मई:
बांसवाड़ा के रतलाम रोड स्थित 5 नंबर टोल नाके के पास रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने अलग-अलग बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। मृतकों की पहचान संजय पुत्र पोंजा निवासी छतरी पाड़ा और संजय पुत्र खातूराम निवासी बड़ी बदरेल के रूप में हुई है। दोनों युवक अलग-अलग बाइक पर सवार थे। हादसे में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *