LOADING

Type to search

डॉ. विष्णु बंशीवाल आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

Health

डॉ. विष्णु बंशीवाल आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

Share


उदयपुर, 11 मई: राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ जिला शाखा उदयपुर के चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव में डॉ. विष्णु बंशीवाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
मुख्य अतिथि डॉ. भानु कुमार जैन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. शोभालाल औदीच्य तथा डॉ. जगदीश विश्नोई की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
महासमिति सदस्य पद पर डॉ. ज्योति सिंह देवल, डॉ. सुरेश मेघवाल एवं डॉ. दिलीप सामलिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। डॉ. रमेंद्र शर्मा को महासचिव एवं डॉ. केशव गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *