हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विद्यालय में शौचालय इकाई का उद्घाटन
Share
ग्रामीण विकास के कार्य सराहनीय : फूल सिंह मीणा
उदयपुर, 11 मई: Hindustan Zinc Limited द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मटून में विद्यार्थियों के लिए नवनिर्मित शौचालय इकाई का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में निर्मित शौचालय इकाई से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण मिलेगा, जिससे स्वास्थ्य एवं शिक्षा दोनों को लाभ होगा। कार्यक्रम में सीबीईओ गिर्वा ब्लॉक दुर्गेश मेनारिया, प्रधानाचार्य सतीश व्यास, उपप्रशासक गणेश डांगी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
