LOADING

Type to search

आबकारी आयुक्त ने मदिरा उत्पादन इकाइयों एवं वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण

Local

आबकारी आयुक्त ने मदिरा उत्पादन इकाइयों एवं वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण

Share

सुरक्षा मानकों की पालना एवं रिकॉर्ड संधारण के दिए निर्देश
उदयपुर, 11 मई:
आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने सोमवार को उदयपुर में मदिरा उत्पादन इकाइयों एवं वितरण व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने बॉटलिंग प्लांट्स की प्रोडक्शन यूनिट, वितरण व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं गोदाम संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त ने सर्वप्रथम राजस्थान राज्य गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड मदिरालय (रिडक्शन सेंटर), मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण किया तथा डिपो मैनेजर से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना, स्वच्छता बनाए रखने, रिकॉर्ड के उचित संधारण एवं वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने मेसर्स ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड प्रतापनगर इंडस्ट्रियल एरिया, राजस्थान राज्य गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड थोक गोदाम ट्रांसपोर्ट नगर, आरएसबीसीएल थोक गोदाम, महामाया लिकर इंडस्ट्रीज लिमिटेड कलड़वास एवं सोलकिट डिस्टीलरी एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने विभागीय सिटीजन ऐप के माध्यम से शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम स्टिकर को स्कैन कर बैच नंबर एवं एमआरपी की जांच भी की। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत, जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया, मुकेश देवपुरा, आबकारी निरीक्षक मुरलीधर सौदा, नरेश सुहैल एवं शकुंतला जैन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *