LOADING

Type to search

चनियाखेड़ी में चोर पकड़कर बांधा

crime

चनियाखेड़ी में चोर पकड़कर बांधा

Share

पानी पीने के बहाने घर में घुसे तीन युवक, ग्रामीणों ने एक आरोपी दबोचा
प्रतापगढ़, 12 मई:
प्रतापगढ़ जिले के चनियाखेड़ी गांव में घर में घुसने वाले एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सियों से बांध दिया। आरोपी अपने दो साथियों के साथ पानी पीने के बहाने घर में घुसा था। मकान मालिक के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला करने का प्रयास भी किया। बाद में ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना मंगलवार दोपहर की है। जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि चनियाखेड़ी निवासी राहुल आंजना के घर के बाहर प्याऊ लगी हुई है। एक बाइक पर आए तीन युवक वहां पानी पीने रुके। आसपास कोई नहीं दिखने पर तीनों युवक घर के अंदर घुसने लगे।
इसी दौरान राहुल आंजना ने उन्हें देख लिया और रोकने का प्रयास किया। दो युवक मौके से भाग निकले, जबकि एक आरोपी राहुल के पकड़ में आ गया। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने चाकू निकाल लिया और हमला करने लगा। राहुल के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी एमपी का अपराधी
ग्रामीणों ने आरोपी के हाथ-पैर बांध दिए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को प्रतापगढ़ थाने ले गई। पूछताछ में उसकी पहचान मध्यप्रदेश के मलदगढ़ निवासी तेजमल (22) के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर मध्यप्रदेश में चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं।
बाद में मल्हारगढ़ पुलिस प्रतापगढ़ पहुंची, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को मध्यप्रदेश पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *