राजसमंद में पुलिस ने एक दिन में पकड़े 46 बदमाश
Share
पेट्रोल पंप लूट की साजिश रच रहे 8 गैंगस्टर दबोचे, हथियार बरामद
राजसमंद, 13 मई: राजसमंद पुलिस ने अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान हत्या, चोरी, मादक पदार्थ तस्करी और धोखाधड़ी जैसे मामलों में फरार 6 इनामी बदमाशों को भी दबोचा गया।
देवगढ़ थाना पुलिस ने 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी मेहरूद्विन को गिरफ्तार किया, जबकि नाथद्वारा पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश रतनलाल को पकड़ा।
नाथद्वारा सर्कल में पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे 8 गैंगस्टर और उनके सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए गए। इसके अलावा 15 टॉप-10 अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने अन्य जिलों में लंबित 14 स्थायी वारंटों का निस्तारण भी किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
