LOADING

Type to search

एमडीएस स्कूल ने रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान

education

एमडीएस स्कूल ने रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान

Share

उदयपुर में सर्वाधिक 95% और 90% से अधिक अंक लाने वाला बना अग्रणी विद्यालय
उदयपुर, 13 मई: एमडीएस स्कूल, उदयपुर ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उदयपुर में सर्वाधिक विद्यार्थियों द्वारा 95 प्रतिशत एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर एमडीएस स्कूल ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष 7 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 49 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कॉमर्स संकाय में मैसी गौड ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उदयपुर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विज्ञान-गणित वर्ग में पीयूष मेघवाल तथा विज्ञान-बायोलॉजी वर्ग में हिया चंपावत ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विषयवार उपलब्धियों में ईवा भंभानी ने बिजनेस स्टडीज़, हर्षिल गुप्ता ने बायोलॉजी तथा अंश अग्रवाल ने फिजिकल एजुकेशन में 100 में से 100 अंक हासिल किए। विशेष बात यह रही कि अधिकांश विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे थे, बावजूद इसके उन्होंने शानदार परिणाम देकर अनुशासन और समय प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एमडीएस स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *