मेधावी जैन विद्यार्थियों का होगा सम्मान
Share
‘जैन-जी 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित
उदयपुर, 14 मई: जैन सोशल ग्रुप ‘विजय’, उदयपुर द्वारा समाज की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह ‘जैन-जी 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 27 मई 2026, बुधवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष अनिल नाहर और अध्यक्ष पिंकी मांडावत ने बताया कि समारोह के तहत सकल जैन समाज के उन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2026 में आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। समूह का मुख्य लक्ष्य प्रतिभावान युवाओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें शैक्षणिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित करना है।
सचिव सुनील बाफ़ना ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अपनी प्रविष्टियां निर्धारित गूगल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 22 मई 2026 तय की गई है। इस गरिमामय समारोह को सफल बनाने के लिए विजय सिसोदिया, गगन तलेसरा, सी पी झगड़ावत और मधु खमेसरा को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष दिलखुश कोठारी ने बताया कि समारोह के विस्तृत विवरण और स्थान की सूचना जल्द ही समाज जनों को प्रेषित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अथवा अभिभावक संस्थान के पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
