LOADING

Type to search

टाइम बैंक उदयपुर ने वृद्धाश्रम में परोसा पौष्टिक भोजन

socal

टाइम बैंक उदयपुर ने वृद्धाश्रम में परोसा पौष्टिक भोजन

Share

सेवा कार्य से भावुक हुआ माहौल, बुजुर्गों ने महसूस किया पारिवारिक अपनापन
उदयपुर, 14 मई:
टाइम बैंक ऑफ इंडिया उदयपुर सिटी के सदस्यों ने आत्मा द्रौपदी वृद्धाश्रम, तारा संस्थान सेक्टर-14 में सेवा कार्य कर मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। ग्यारस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आश्रम में रह रहे करीब 80 बुजुर्गों को सदस्यों ने स्नेहपूर्वक पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन परोसा।
टाइम बैंक ऑफ इंडिया उदयपुर सिटी के एडमिन कृष्ण कांत शर्मा ने बताया कि सेवा कार्य में संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा के अनुसार यू.एस. खंडेलवाल, निर्मला खंडेलवाल, हंसा ताली और वी.बी. ताली ने इस आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई।
भोजन वितरण के दौरान आश्रम का वातावरण भावुक और पारिवारिक मिलन जैसा दिखाई दिया। बुजुर्गों ने सदस्यों के साथ आत्मीय संवाद कर खुशी व्यक्त की। आश्रम प्रबंधन और स्टाफ ने भी टाइम बैंक परिवार के इस सेवा भावपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *