LOADING

Type to search

राष्ट्रहित में बचाएं पेट्रोल और नहीं खरीदें सोना: राज्यपाल

political

राष्ट्रहित में बचाएं पेट्रोल और नहीं खरीदें सोना: राज्यपाल

Share

डूंगरपुर दौरे में वीरांगना कालीबाई के बलिदान को किया नमन
डूंगरपुर, 14 मई:
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को डूंगरपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र में कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित ‘आशीर्वाद समारोह’ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने वीरांगना वीर बाला कालीबाई के बलिदान को याद करते हुए युवाओं को शिक्षा और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया।
राज्यपाल ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण पेट्रोल आयात पर असर पड़ रहा है, इसलिए नागरिकों को राष्ट्रहित में पेट्रोल की बचत करनी चाहिए। उन्होंने यह भी अपील की कि यदि देशवासी एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदें तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
शिक्षा को बताया गरीबी दूर करने का सबसे बड़ा माध्यम
कार्यक्रम में राज्यपाल ने विद्यार्थियों से परीक्षा में नकल नहीं करने और अपनी प्रतिभा व कौशल पर भरोसा रखने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को प्रेरणादायक कहानियां सुनाने की बात कही। इस अवसर पर वीरांगना कालीबाई के भतीजे अमृत कलासुआ का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी, कलेक्टर देशलदान, एसपी मनीष कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *