LOADING

Type to search

पीएमसीएच में नवीनीकृत मेडिसिन वार्ड का उद्घाटन

Health

पीएमसीएच में नवीनीकृत मेडिसिन वार्ड का उद्घाटन

Share

मरीजों को मिलेगा प्राकृतिक रोशनी और सुकून भरा उपचार वातावरण
उदयपुर, 15 मई:
भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में नवीनीकृत मेडिसिन वार्ड का उद्घाटन किया गया। अस्पताल प्रशासन ने इसे आधुनिक सुविधाओं और “हिलिंग एनवायरनमेंट” की थीम पर तैयार किया है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के साथ मानसिक सुकून भी मिल सके।
वार्ड का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकुमार अग्रवाल, चेयरमैन प्रीति अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल, हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. सुनीता माहेश्वरी और मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश वर्मा ने फीता काटकर किया।
प्राकृतिक रोशनी से तेजी से होगी रिकवरी
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों को सकारात्मक और तनावमुक्त वातावरण देना भी है। डॉ. गिरीश वर्मा ने बताया कि वार्ड में बड़े आकार की खिड़कियां और ओपन वेंटिलेशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे मरीजों को प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा मिल सके। वार्ड में 24 घंटे वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेगा। आधुनिक नर्सिंग स्टेशन से सभी मरीजों की निगरानी आसान होगी। उद्घाटन समारोह में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *