LOADING

Type to search

सकारात्मक कामकाज से विश्वविद्यालय को दिलाएंगे नई पहचान

education

सकारात्मक कामकाज से विश्वविद्यालय को दिलाएंगे नई पहचान

Share

नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा का अभिनंदन समारोह आयोजित
उदयपुर, 18 मई:
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर कैलाश डागा ने विश्वविद्यालय को देश के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में शामिल करने की दिशा में सकारात्मक और सामूहिक प्रयास करने की बात कही। सोमवार को विश्वविद्यालय के अतिथि गृह स्थित बप्पा रावल सभागार में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को साथ लेकर विश्वविद्यालय हित में काम किया जाएगा।
निवर्तमान कुलगुरु का भी हुआ सम्मान
समारोह में निवर्तमान कुलगुरु प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत का भी अभिनंदन किया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने नए कुलगुरु का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के विकास को लेकर उम्मीद जताई।
शिक्षकों और कर्मचारियों ने किया अभिनंदन
कार्यक्रम में विज्ञान महाविद्यालय के डीन प्रो. सीपी जैन, वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. शूरवीर सिंह भानावत, डीएसडब्ल्यू प्रो. मीरा माथुर सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. बीसी गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में शिक्षकों और कर्मचारियों ने उपरना ओढ़ाकर प्रो. डागा और प्रो. सारस्वत का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेंद्र श्रीमाली ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *