LOADING

Type to search

दंपती को कमरे में बंद कर 50 लाख के गहनों पर हाथ साफ

crime

दंपती को कमरे में बंद कर 50 लाख के गहनों पर हाथ साफ

Share

1 लाख नकदी और दुर्लभ पुराने सिक्के भी ले गए बदमाश, ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल
उदयपुर, 19 मई:
उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र की रावला फला में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 50 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात, नकदी और दुर्लभ पुराने सिक्कों की चोरी कर ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने घर में सो रहे दंपती को कमरे में बाहर से बंद कर दिया, ताकि वे बाहर नहीं निकल सकें।
पीड़ित शेर सिंह शक्तावत ने फलासिया थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह पत्नी के साथ किसी काम से उदयपुर गए हुए थे। घर पर बेटा हेमेन्द्र सिंह और बहू मौजूद थे। देर रात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और तीन कमरों व अलमारियों के ताले तोड़ दिए।
लाखों के गहने और दुर्लभ सिक्के चोरी
चोर सोने की नथ, हार सेट, चूड़ियां, अंगूठियां, बालियां सहित बड़ी मात्रा में ज्वेलरी ले गए। साथ ही 2.6 किलो चांदी के बर्तन, एक लाख रुपए नकद और 2000 के पुराने दुर्लभ सिक्के भी चोरी कर लिए। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक घर के बाहर सड़क पर जाता दिखाई दे रहा है। वारदात के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त नहीं होने पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि कोल्यारी चौकी में स्टाफ की भारी कमी के कारण सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो गई है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *