LOADING

Type to search

राजकीय बालगृह के बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, राहड़ा फाउंडेशन ने शुरु किया समर कैम्प

education

राजकीय बालगृह के बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, राहड़ा फाउंडेशन ने शुरु किया समर कैम्प

Share

बाल गृह के बच्चों के व्यक्तित्व विकास और रचनात्मकता को मिलेगा नया मंच
उदयपुर, 21 मई:
सामाजिक सरोकारों और बाल विकास के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही राहड़ा फाउंडेशन द्वारा राजकीय बालगृह में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष समर कैम्प एवं विविध वर्कशॉप्स का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य बालगृह के बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, कौशल विकास एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे अपने जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा के साथ आगे बढ़ सकें।
राहडा फाउंडेशन की संस्थापक अर्चना सिंह चारण ने बताया कि समर कैम्प के अंतर्गत बच्चों के लिए कला, हस्तशिल्प, खेल गतिविधियां, व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल, स्वास्थ्य जागरूकता एवं रचनात्मक शिक्षण से जुड़ी अनेक कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को न केवल मनोरंजन मिलेगा, बल्कि उनकी प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने का अवसर भी प्राप्त होगा। कैम्प में बच्चों को संवाद कौशल, टीम भावना, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक जीवन मूल्यों से भी जोड़ा जाएगा।
राहड़ा फाउंडेशन द्वारा मई माह में बालगृह के बच्चों के लिए बाल देखभाल, स्वास्थ्य, ग्रीष्मकालीन शिक्षा, मनोरंजन, जीवन कौशल एवं संवर्धन अभियान जैसी कई महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की गई है। फाउंडेशन का यह प्रयास बच्चों के जीवन में नई आशा, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का संदेश देने वाला है।
फाउंडेशन पूर्व में भी पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए अनेक प्रेरणादायी कार्य कर चुका है। समाज सेवा के क्षेत्र में संस्था की सक्रियता और समर्पण को विभिन्न मंचों पर सराहा जा चुका है। राहड़ा फाउंडेशन लगातार ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्यरत है।
समर कैम्प के शुभारंभ अवसर पर बाल गृह अधीक्षक पंकज पचार, सदस्य संगीता राव व बाल कल्याण समिति अध्यक्ष यशोदा पणिया व अन्य उपस्थित जनों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *