LOADING

Type to search

विप्र सेना की बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा तय

socal

विप्र सेना की बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा तय

Share

दौलत राम नागदा संभाग संरक्षक नियुक्त, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
उदयपुर, 21 मई:
विप्र सेना की ओर से आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर स्वागत वाटिका में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विप्र समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में संगठन विस्तार के तहत दौलत राम नागदा को संभाग संरक्षक, परमानंद शर्मा को संभाग अध्यक्ष एवं सोहनलाल जोशी को संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्तियों पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में शहर जिलाध्यक्ष अम्बालाल नागदा ने बैठक का संचालन किया। इस दौरान आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
संभाग मीडिया प्रभारी राजेश भट्ट ने बताया कि विप्र सेना द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 10वीं और 12वीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली अन्य प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बंसीलाल मेनारिया, प्रदेश मंत्री गिरीश दवे, योगेश नागदा, नंदलाल जोशी, नाथूराम शर्मा, सुरेश मेनारिया, नारायण व्यास, देवलाल नागदा, हितेश शर्मा, उत्तम प्रकाश शर्मा, गणेशलाल नागदा, कन्हैयालाल शर्मा, बृजेन्द्र सुखवाल, अविनाश भट्ट, सोहनलाल शर्मा सहित विप्र सेना की शहर जिला एवं महिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *