LOADING

Type to search

जमानत पर छूटते ही हिस्ट्रीशीटर गैंग का हमला

crime

जमानत पर छूटते ही हिस्ट्रीशीटर गैंग का हमला

Share

पिपली चौक में फायरिंग और चाकूबाजी, एक युवक को गोली लगी; दो घायल
उदयपुर, 21 मई:
शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र स्थित पिपली चौक में बुधवार देर रात हिस्ट्रीशीटर गैंगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बदमाशों ने तीन युवकों पर पहले फायरिंग की और फिर चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात में एक युवक को गोली लगी, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस के अनुसार सिलावटवाड़ी निवासी सलमान, मोहसिन उर्फ पिनाक्यू और मोहम्मद नाजिम रात को मोहल्ले की एक दुकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर इमरान कुजड़ा गैंग से जुड़े हिस्ट्रीशीटर बड़ा मेवाती, मोहिन, करण सेन, हुसैन, इरदिश उर्फ छोटू सहित 8-10 बदमाश वहां पहुंचे और युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग में सलमान की रीढ़ की हड्डी के पास गोली लगी। वहीं मोहसिन और नाजिम जान बचाकर भागने लगे तो बदमाशों ने उनका पीछा कर चाकुओं से हमला कर दिया। मोहसिन के हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, जबकि नाजिम भी घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने कारतूस के खोखे, खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि दोनों गुटों में पुरानी रंजिश के चलते वारदात हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *