LOADING

Type to search

20 सेकंड में पार कर ले गया स्प्लेंडर, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर

crime

20 सेकंड में पार कर ले गया स्प्लेंडर, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर

Share

होटल के बाहर खड़ी बाइक उड़ाई, सुराग देने वाले को 5 हजार रुपए इनाम
उदयपुर, 22 मई:
उदयपुर जिले के गोगुंदा कस्बे में बाइक चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भारत गैस ऑफिस के पास स्थित होटल जय अम्बे के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर बाइक को एक शातिर चोर महज 20 सेकंड में चुराकर फरार हो गया। पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर बेहद फुर्ती से बाइक चोरी करता नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार अलसुबह करीब 4 बजे एक युवक होटल के बाहर पहुंचा। उसने पहले आसपास नजर दौड़ाई और फिर बाइक के लॉक के पास से वायर तोड़ दिए। वायर टूटते ही बाइक स्टार्ट हो गई और चोर आराम से बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
सुबह होटल संचालक धीरज खटीक जब दुकान पहुंचे तो बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी का खुलासा हुआ। चोरी हुई बाइक होटल कर्मचारी नारू लाल गमेती की बताई जा रही है, जो डुलावतों का गुड़ा निवासी है।
घटना के बाद होटल संचालक ने बाइक या चोर का सुराग देने वाले को 5 हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है। वहीं गोगुंदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *