LOADING

Type to search

खान के पानी में डूबे पूर्व सरपंच के दो पोते

crime

खान के पानी में डूबे पूर्व सरपंच के दो पोते

Share

खेलते-खेलते गहरी खान तक पहुंचे चचेरे भाई, पैर फिसलने से हादसा
उदयपुर, 22 मई:
उदयपुर के उमरड़ा क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में दो मासूम चचेरे भाइयों की खान में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे इलाके के पूर्व सरपंच लोगर मीणा के पोते थे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार उमरड़ा निवासी ओमकार मीणा (13) पुत्र नाथूलाल मीणा और कुंदन मीणा (15) पुत्र नानालाल मीणा घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों अरिहंत क्रेशर प्लांट के पास स्थित गहरी खान तक पहुंच गए, जहां पानी भरा हुआ था। इसी दौरान अचानक दोनों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे। गहराई अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हिरणमगरी थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
5 मिनट में बाहर निकाले शव
उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में गठित रेस्क्यू टीम ने महज पांच मिनट में दोनों बच्चों के शव खान से बाहर निकाल लिए। टीम में गोताखोर विजय नकवाल, रवि शर्मा, भवानी शंकर वाल्मीकि, बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया और चालक प्रकाश राठौड़ शामिल थे। पुलिस ने शवों को मोर्चरी पहुंचाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

बांसवाड़ा में निर्माणाधीन पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत


बांसवाड़ा, 22 मई (ब्यूरो): बांसवाड़ा के तलवाड़ा हवाई पट्टी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ। मृतकों की पहचान राहुल (26) और हरीश (25) निवासी नया तालाब गांव के रूप में हुई है। दोनों रिश्तेदार के यहां आयोजित नोतरा कार्यक्रम से लौट रहे थे। अंधेरे में निर्माणाधीन पुलिया नजर नहीं आने से बाइक सीधे पुलिया से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि लोहे का सरिया हरीश के हाथ को चीरते हुए पैर में घुस गया, जबकि राहुल के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों को एमजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *