LOADING

Type to search

सीटू ने मनाया 56वां स्थापना दिवस

political

सीटू ने मनाया 56वां स्थापना दिवस

Share


उदयपुर, 30 मई:
भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) का 56वां स्थापना दिवस शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जिला सचिव हीरालाल सालवी ने ध्वजारोहण कर संगठन के इतिहास और मजदूर आंदोलनों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मजदूरों के संघर्षों से आठ घंटे का कार्यदिवस, बोनस और न्यूनतम वेतन जैसे अधिकार मिले हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गुमानसिंह राव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर लागू की गई चार नई श्रम संहिताएं मजदूर हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने इन श्रम संहिताओं को वापस लेने और मजदूरों की व्यापक एकता कायम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *