LOADING

Type to search

फ़ायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता के साथ आगाज़ हुआ पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026

socal

फ़ायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता के साथ आगाज़ हुआ पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026

Share

उदयपुर 31 मई: दाऊदी बोहरा जमात उदयपुर की ओर से 30 मई 2026 से 6 जून 2026 तक खेल सप्ताह ‘पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026’ (Pitch Pace & Plate Fest 2026) का आगाज़ फ़ायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता के साथ हुआ।
पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026′ (Pitch Pace & Plate Fest 2026 की संयोजक टीम ने बताया फ़ायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दो हिस्सों में विभाजित किया गया। पहले वर्ग में 18 वर्ष से ऊपर प्रतिभागियो को रखा गया जबकि दुसरे वर्ग में 18 से कम उम्र के प्रतिभागियों को रखा गया। दोनों वर्गों में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
फ़ायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता के जज सिब्तैन नासिर, नसरीन RV, और परवीन राज ने फ़ूड क्वालिटी, स्वच्छता और हाइजीन के आधार पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ताहिरा शाह एवं अलीना रस्सावाला की जोड़ी को विनर तथा शहनाज़ पच्चीसा एवं आबिदा मदार की जोड़ी को रनर अप घोषित किया। इसी प्रकार 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में आफरीन हुसैन एवं फातिमा मदार को जोड़ी को विनर एवं अस्फा बैगवाला और साइमा बैगवाला की जोड़ी को रनर अप घोषित किया। जबकि सभी 30 प्रतिभागियों को सहभागिता पुरुस्कार हजानी ज़ुबैदा बानू गुलाम हुसैन कत्थावाला की औऱ से प्रदान किया जाएगा।
आयोजन के पहले दिन दाऊदी बोहरा जमात के सभी कैबिनेट मेंबर एवं आयोजनकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोगो की गरिमामय उपस्थिति रही।
बच्चों के लिए रेस कल 1 जून को
पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026 के दूसरे दिन 1 जून 2026 को बोहरवाड़ी स्थित जमातखाना में बच्चो के लिए 50 मीटर और 100 मीटर की रिले रेस, लेमन रेस और जलेबी रेस का आयोजन होगा।
क्रिकेट प्रतियोगिताएं 4 से 6 जून को
पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026 के तहत 4 जून से 6 तक क्रिकेट प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा जिसमे पहली बार महिलाओ के लिए भी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *