अनिल पारिख को मिला हीरोज ऑफ इंडिया अवॉर्ड
Share
उदयपुर, 01 जून: वृक्षम अमृतम संस्थान के उपाध्यक्ष अनिल पारिख को जयपुर में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित “हीरोज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स-2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, सामाजिक सेवा और जनहित कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार चीफ एडिटर अभिषेक सोनी और वीरेंद्र सिंह ने प्रदान किया। संस्थान अध्यक्ष डॉ. गोपेश शर्मा ने बताया कि अनिल पारिख के प्रयासों ने समाज में सकारात्मक बदलाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में विशिष्ट योगदान दिया हो।
