LOADING

Type to search

वीरेन्द्र सिंह सोलंकी बने प्रदेशाध्यक्ष

Local

वीरेन्द्र सिंह सोलंकी बने प्रदेशाध्यक्ष

Share

उदयपुर, 01 जून: राजस्थान के पांच कृषि विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स महासंघ का गठन किया गया है। महासंघ का प्रदेशाध्यक्ष उदयपुर के इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी और प्रदेश महामंत्री कोटा के इंजीनियर अरविंद कौशल को नियुक्त किया गया। महासंघ का उद्देश्य पेंशनर्स को समय पर नियमित पेंशन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। सोलंकी ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार से लगातार संवाद किया जाएगा। वहीं अरविंद कौशल ने आरजीएचएस सहित विभिन्न योजनाओं में व्याप्त विसंगतियों को दूर कराने की बात कही। महासंघ शीघ्र ही राज्य सरकार के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *