LOADING

Type to search

ब्राह्मण महासभा शुरू करेगा पौधारोपण अभियान

socal

ब्राह्मण महासभा शुरू करेगा पौधारोपण अभियान

Share


उदयपुर, 2 जून:
राजस्थान ब्राह्मण महासभा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से प्रदेशव्यापी पौधारोपण अभियान शुरू करेगी। महासभा के प्रमुख महामंत्री पंडित मधुसूदन शर्मा ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरीचंद भंवरलाल शर्मा के निर्देश पर सभी जिला और तहसील इकाइयों को अभियान के लिए तैयार रहने को कहा गया है। अभियान के तहत प्रत्येक जिले में 1100 पौधे लगाए जाएंगे तथा वर्षाकाल के दौरान उनकी सुरक्षा और देखभाल की भी व्यवस्था की जाएगी। संगठन द्वारा समाजजनों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रवक्ता कुलदीप शर्मा ने बताया कि पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता संदेशों का भी व्यापक प्रसार किया जाएगा। महासभा ने इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित पर्यावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *