LOADING

Type to search

चित्रों में उकेरी मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत

Local

चित्रों में उकेरी मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत

Share

उदयपुर, 2 जून: भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के स्थानीय केंद्र में आयोजित संग्रहालय पखवाड़े का समापन युवा कलाकारों के चित्र सृजन शिविर के साथ हुआ। सुखाड़िया विश्वविद्यालय और पेसिफिक यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने संग्रहालय थीम पर मेवाड़ की कला और सांस्कृतिक धरोहर को कैनवास पर जीवंत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉ. अश्विन के. दलवी ने किया। उन्होंने कला और अध्यात्म के संबंध पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सृजनशीलता के लिए प्रेरित किया। इतिहासकार डॉ. श्रीकृष्ण ‘जुगनू’ ने मेवाड़ की समृद्ध चित्रकला परंपरा और उसकी वैश्विक पहचान पर चर्चा की। शिविर में मंदिरों, मूर्तियों और संग्रहणीय धरोहरों पर आधारित कई आकर्षक चित्र बनाए गए। कार्यक्रम में कला शिक्षकों और विशेषज्ञों ने भी युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *