LOADING

Type to search

चोरी किए 55 लाख जेवर बांटकर गिरवी रखे

crime

चोरी किए 55 लाख जेवर बांटकर गिरवी रखे

Share

मुख्य आरोपी रिमांड पर, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
उदयपुर, 2 जून
: फलासिया थाना क्षेत्र के कोल्यारी में हुई 55 लाख रुपए की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी रमेश वडेरा ने पूछताछ में खुलासा किया कि चोरी के सोना-चांदी के जेवरात उसने अपने दो साथियों के साथ आपस में बांट लिए थे। उसके हिस्से में आए जेवर उसने एक व्यापारी के पास गिरवी रख दिए। पुलिस अब उसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद करने की कार्रवाई कर रही है।
18 मई को हुई थी बड़ी चोरी
थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर है। जल्द ही उसके अन्य दो साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। चोरी की वारदात 17 मई की रात को हुई थी, जबकि 18 मई को पीड़ित शेरसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घर के ताले तोड़कर उड़ाए जेवर और नकदी
रिपोर्ट के अनुसार, परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस गए। उन्होंने तीन कमरों के ताले और अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपए के सोना-चांदी के जेवरात तथा नकदी चुरा ली।
हाईवे मोबाइल टीम की अहम भूमिका
पुलिस ने बताया कि मामले के खुलासे में हाईवे मोबाइल टीम के जवान पप्पू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *