LOADING

Type to search

कट्टर मानसिकता समाज के लिए खतरा : विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार

political

कट्टर मानसिकता समाज के लिए खतरा : विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार

Share

धार्मिक पहचान के आधार पर हिंसा पर जताई चिंता, सख्त कार्रवाई की मांग
राजसमंद, 2 जून
: विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने देश में हाल के वर्षों में सामने आई हिंसक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक पहचान के आधार पर होने वाली हिंसा समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि कट्टर मानसिकता सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा है तथा इसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।
राजसमंद प्रवास के दौरान आलोक कुमार ने गाजियाबाद, दिल्ली, उदयपुर और महाराष्ट्र में हुई विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों में एक जैसी प्रवृत्ति दिखाई देती है। उनके अनुसार किसी व्यक्ति को उसकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया जाना चिंताजनक है और ऐसी घटनाओं को केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा मानकर नहीं छोड़ा जा सकता।
समाज और सरकार से सख्त रुख अपनाने की अपील
विहिप अध्यक्ष ने कहा कि हिंसा और भय का वातावरण पैदा करने वाली सोच को समय रहते रोकना आवश्यक है। उन्होंने अपराधियों के साथ-साथ उन्हें वैचारिक समर्थन देने वालों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। साथ ही समाज, धार्मिक नेतृत्व और सरकारों से कट्टरता के विरुद्ध स्पष्ट और सख्त रुख अपनाने का आह्वान किया। धर्मांतरण और घर वापसी से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद इस दिशा में अभियान चला रही है और आने वाले समय में इसके व्यापक परिणाम देखने को मिलेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *