LOADING

Type to search

मन्नत पूरी होने पर सांवलिया सेठ को चढ़ाई चांदी की हथकड़ी

Local

मन्नत पूरी होने पर सांवलिया सेठ को चढ़ाई चांदी की हथकड़ी

Share

जेल जाने के डर से मांगी थी मुराद, पूरी होने पर 50 ग्राम चांदी की अनोखी भेंट अर्पित
उदयपुर, 3 जून
: बागुंड स्थित प्राकट्य स्थल सांवलिया सेठ मंदिर में एक भक्त ने अनोखी मन्नत पूरी होने पर 50 ग्राम चांदी से बनी हथकड़ी भगवान को भेंट की। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस प्रकार की भेंट पहली बार देखने को मिली है। भक्त ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करते हुए बताया कि वह एक ऐसे मामले में फंस गया था, जिसमें उसे हथकड़ी लगने और जेल जाने का भय सता रहा था। मानसिक तनाव के बीच उसने सांवलिया सेठ से प्रार्थना की कि उसे इस संकट से मुक्ति मिले।
भक्त का दावा है कि कुछ समय बाद परिस्थितियां उसके पक्ष में हो गईं और वह कानूनी परेशानी से बच गया। मन्नत पूरी होने पर उसने विशेष रूप से सुनार से चांदी की हथकड़ी बनवाकर मंदिर में अर्पित कर दी। यह हथकड़ी करीब 50 ग्राम चांदी से तैयार की गई है।
आमतौर पर श्रद्धालु सांवलिया सेठ को सोना-चांदी, नकदी, मुकुट, छत्र और आभूषण भेंट करते हैं, लेकिन हथकड़ी जैसी प्रतीकात्मक भेंट चर्चा का विषय बन गई है। उल्लेखनीय है कि चित्तौड़गढ़ जिले में मंडफिया, बागुंड और भादसोड़ा में सांवलिया सेठ की तीन प्रतिमाएं स्थापित हैं, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *