LOADING

Type to search

दूध तलाई पर मॉडिफाइड बाइकों पर शिकंजा, 30 वाहन जब्त

Local

दूध तलाई पर मॉडिफाइड बाइकों पर शिकंजा, 30 वाहन जब्त

Share

आरटीओ की विशेष कार्रवाई, काली फिल्म, लाउड हॉर्न और नियम उल्लंघन करने वालों पर भी एक्शन
उदयपुर, 3 जून:
पर्यटन नगरी उदयपुर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए 30 वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई में विशेष रूप से दूध तलाई क्षेत्र में संचालित मॉडिफाइड बाइकों को निशाना बनाया गया, जिनका उपयोग पर्यटकों को घुमाने के लिए किया जा रहा था।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान विभागीय टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच चौकियां लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान काली फिल्म लगे वाहन, तेज आवाज वाले लाउड हॉर्न, मॉडिफाइड नंबर प्लेट और बिना कवर के सामान परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पर्यटकों को घुमाने वाली बाइकें जब्त
परिवहन निरीक्षक मुकेश डाढ़ ने बताया कि दूध तलाई क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड बाइकों पर पर्यटकों को बैठाकर घुमाया जा रहा है। जांच में शिकायतें सही पाए जाने पर विभाग ने मौके से कई बाइकें जब्त कर परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ी करवाईं।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब्त वाहनों के मालिकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुकेश डाढ़ ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। विभाग का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *