एचआईवी जागरूकता के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण
Share
उदयपुर, 4 जून: नेशनल एड्स कंट्रोल प्रोग्राम के तहत सीएमएचओ कार्यालय में ‘ब्रेक फ्री इंडिया’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को एचआईवी जागरूकता और डिजिटल सेवाओं से जोड़ना था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के अधिकारी सतवीर लांबा ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता बताई। विशेषज्ञों ने बताया कि इसके माध्यम से लोग एचआईवी जोखिम का आकलन, वर्चुअल काउंसलिंग और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी गोपनीय रूप से प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण में जिले के करीब 100 स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।
