LOADING

Type to search

पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी आज, 101 पौधों का होगा वितरण

Uncategorized

पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी आज, 101 पौधों का होगा वितरण

Share

उदयपुर, 4 जून। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को प्रातः 8:30 बजे सेवाश्रम चौराहे पर भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं भारत विकास परिषद विवेकानंद के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
संयोजक राम जी वार्ष्णेय ने बताया कि गोष्ठी के उपरांत नीम आम अमरूद मीठा नीम गुलाब कन्नेर सहित विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधों का वितरण उपस्थित नागरिकों को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है।
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष अशोक सांवला ने बताया कि इसी क्रम में आगामी 7 जून रविवार को गुलाब बाग में शहर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के लिए पर्यावरण रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न विद्यालयों की 310 छात्राओं ने ग्रीष्मावकाश से पूर्व ही अपना पंजीकरण कराया है।
रंगोली निर्देशक प्रकाश श्रीमाली ने बताया कि प्रतियोगिता का मूल्यांकन कर श्रेष्ठ प्रतिभागियों को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा एवं उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *