LOADING

Type to search

आंधी से गिरे पेड़, थमा यातायात

Local

आंधी से गिरे पेड़, थमा यातायात

Share


राजसमंद, 5 जून: रेलमगरा क्षेत्र में गुरुवार रात आई तेज धूलभरी आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कुरज-दरीबा मार्ग सहित कई स्थानों पर बड़े पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। कई दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग उखड़कर सड़क पर आ गिरे, जबकि कुछ जगह टीन शेड भी उड़ गए। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों और संबंधित विभागों ने मिलकर रास्तों से पेड़ हटाए, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। आंधी से लोगों को आर्थिक नुकसान भी हुआ। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *