LOADING

Type to search

मजदूर बने विधायक घोगरा

political

मजदूर बने विधायक घोगरा

Share

डूंगरपुर, 5 जून: कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा ने शुक्रवार को सुलई गांव में मनरेगा कार्यस्थल पर पहुंचकर श्रमिकों के साथ श्रमदान किया। उन्होंने तालाब गहरीकरण कार्य में गेती और तगारा उठाकर काम किया तथा श्रमिकों की समस्याएं सुनीं। श्रमिकों ने केवाईसी, एनएमएमएस ऐप से हाजिरी और सीमित कार्य स्वीकृति जैसी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के अधिकारों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। घोगरा ने अधिकारियों से ग्रामीणों को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने और तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *