LOADING

Type to search

पर्यावरण संरक्षण के लिए डॉ. महेश शर्मा सम्मानित

socal

पर्यावरण संरक्षण के लिए डॉ. महेश शर्मा सम्मानित

Share

‘एनवायरनमेंट वॉरियर’ सम्मान से नवाजे गए
उदयपुर, 5 जून:
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पर्यावरणविद् डॉ. महेश शर्मा को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा ‘एनवायरनमेंट वॉरियर’ सम्मान प्रदान किया गया। आयोजित समारोह में न्यायविदों के हाथों उन्हें सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।
डॉ. शर्मा लंबे समय से उदयपुर की झीलों, नदियों और पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत सभी जागरूक नागरिकों और स्वयंसेवकों का सम्मान बताया।
समारोह में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *