LOADING

Type to search

घर-घर के हुनरमंद शेफ्स को मिलेगा मंच, हर माह होगी मास्टर शेफ प्रतियोगिता

socal

घर-घर के हुनरमंद शेफ्स को मिलेगा मंच, हर माह होगी मास्टर शेफ प्रतियोगिता

Share

उदयपुर, 5 जून: शहर की पाक कला प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और घरेलू शेफ्स को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘उदयपुर मास्टर शेफ’ की नई एग्जीक्यूटिव कमेटी का गठन किया गया। मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में संस्था की भावी योजनाओं और मासिक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि अब प्रत्येक माह मास्टर शेफ प्रतियोगिता, थीम आधारित कुकिंग चैलेंज, लाइव कुकिंग शो, फूड डिस्प्ले, इंटरैक्टिव सेशन और कुकिंग वर्कशॉप्स आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से शहर की छिपी हुई पाक कला प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
नई कार्यकारिणी में शेफ विक्रम माधवानी, शोभना भटनागर, माधुरी जैन, ममता बांगड़, मिनी, शेफ निर्मला सोनी, हेमलता माली, शेफ रश्मि किशोर, रंजना भाटी, अंजू चोपड़ा और करण माधवानी को शामिल किया गया है।
बैठक में सदस्यों ने पाक कला के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने और फूड कम्युनिटी को संगठित मंच प्रदान करने का संकल्प लिया। संस्था का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें नई पहचान दिलाना भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *