महेश नवमी महोत्सव आज से
Share
उदयपुर, 6 जून: जय महेश प्रगति सेवा संस्थान और सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2026 का शुभारंभ रविवार से होगा।
महोत्सव के पहले दिन पल्स एकेडमी में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आगामी दिनों में क्रिकेट, वॉलीबॉल, रंगोली, मेहंदी, पिकल बॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
23 जून को महेश नवमी पर शिव मंदिर में अभिषेक तथा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाआरती और महाप्रसादी के साथ महोत्सव का समापन होगा।
