LOADING

Type to search

पॉलिटेक्निक प्रवेश के आवेदन जारी

education

पॉलिटेक्निक प्रवेश के आवेदन जारी

Share

उदयपुर, 6 जून: राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय उदयपुर एवं वल्लभनगर सहित प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में सत्र 2026-27 के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
प्राचार्य सी.एस. टाक ने बताया कि अभ्यर्थी एसएसओ आईडी या ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीयन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 9 जून और आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक शिक्षा विद्यार्थियों को कम समय में रोजगारोन्मुख तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराती है तथा तकनीकी क्षेत्र में बेहतर करियर के अवसर प्रदान करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *