LOADING

Type to search

कुवैत से वॉट्सऐप पर भेजा तीन तलाक का नोटिस

crime

कुवैत से वॉट्सऐप पर भेजा तीन तलाक का नोटिस

Share

दो बच्चों के साथ रह रही महिला ने दर्ज कराया मामला, पति पर मारपीट के भी आरोप
बांसवाड़ा, 6 जून:
जिले में तीन तलाक से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां कुवैत में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को वॉट्सऐप के माध्यम से तीन तलाक का नोटिस भेज दिया। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक साल से कुवैत में कर रहा था काम
महिला थाना प्रभारी उर्मिला ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसके पति ने 17 मई को कुवैत से उसके वॉट्सऐप नंबर पर तीन तलाक का नोटिस भेजा। आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से कुवैत में रहकर काम कर रहा है।
भारत आने पर करता था मारपीट
पीड़िता वर्तमान में अपने 16 और 10 वर्षीय दो बेटों के साथ बांसवाड़ा में अलग रह रही है। महिला का आरोप है कि जब भी उसका पति कुवैत से भारत आता था, शुरुआत में सामान्य व्यवहार करता, लेकिन बाद में छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना शुरू कर देता था।
आरोपी को भेजा जाएगा नोटिस
पुलिस ने गोरख इमली निवासी आरोपी आशिक इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। मामले की कानूनी पहलुओं सहित विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *