LOADING

Type to search

बजरी कारोबारियों पर चला बुलडोजर, दोबारा कब्जा रोकने को होगी फेंसिंग

Local

बजरी कारोबारियों पर चला बुलडोजर, दोबारा कब्जा रोकने को होगी फेंसिंग

Share

उदयपुर, 6 जून: उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने प्रतापनगर-सुखेर बाईपास क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर बजरी कारोबार चला रहे लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान अवैध निर्माण, लोहे के केबिन और बजरी के बड़े स्टॉक हटाकर भूमि पर पुनः यूडीए का कब्जा स्थापित किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भूमि की सुरक्षा के लिए शीघ्र ही फेंसिंग करवाई जाएगी।
यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत प्रतापनगर चौराहे से भुवाणा चौराहे के बीच स्थित आराजी संख्या 231 एवं 1156/231 की भूमि पर कार्रवाई की गई। राजस्व अभिलेखों में यह भूमि यूडीए के नाम दर्ज है, लेकिन लंबे समय से कुछ लोग यहां बजरी का अवैध भंडारण और परिवहन व्यवसाय संचालित कर रहे थे।
यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अस्थायी कार्यालयों के रूप में उपयोग किए जा रहे केबिन, अवैध निर्माण और बजरी के ढेर हटाए गए। साथ ही ट्रक, ट्रैक्टर और डंपरों के माध्यम से संचालित गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई। अभियान में प्राधिकरण की राजस्व टीम, होमगार्ड एवं अन्य कार्मिकों ने भाग लिया। यूडीए ने चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *