LOADING

Type to search

ऋषभदेव क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की बड़ी साजिश नाकाम

Top News

ऋषभदेव क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की बड़ी साजिश नाकाम

Share

प्रार्थना सभा की आड़ में 100 परिवारों को ईसाई बनाने की तैयारी थी, छत्तीसगढ़-झारखंड के 3 पादरियों सहित 11 डिटेन
ऋषभदेव में पुलिस की कार्रवाई
उदयपुर, 7 जून:
उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में कथित धर्म परिवर्तन के एक मामले को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को हिरासत में लिया है। मामला कानूवाड़ा बिलखाई गांव का है, जहां प्रार्थना सभा की आड़ में आदिवासी परिवारों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किए जाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस के अनुसार गांव में पिछले दो दिनों से एक धार्मिक सभा आयोजित की जा रही थी, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। शिकायतकर्ता नानालाल ने आरोप लगाया कि सभा में मौजूद लोगों द्वारा परिवारों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। शिकायत में आर्थिक सहायता, बीमारियों से मुक्ति और अन्य लाभों का आश्वासन देने के आरोप भी लगाए गए हैं।
ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद 11 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इनमें छत्तीसगढ़ और झारखंड से आए कुछ धार्मिक प्रचारक भी शामिल बताए जा रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसे धमकियां दी गईं। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। फिलहाल मामले में विभिन्न पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभा के आयोजन, उद्देश्य तथा उसमें हुई गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी थी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को संवेदनशील मानते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *